कलयुग के 'भरत' बने नीटू नेताजी, चौतरफा हो रहीं प्रशंसा
ग्वालियर। कलयुग के भरत की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया से लेकर चहुंओर सिर्फ और सिर्फ बात है नीटू नेताजी के अपने बड़े भाई को लेकर उस त्याग और समर्पण भाव की, जो शायद राजनीति में देखने को कम ही मिलता है।
नीटू नेताजी यानी सुमावली से बीजेपी विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार। राजनीति इन्हें विरासत में मिली है। लेकिन इनके अंदाज ओर व्यवहार बिल्कुल अलग। अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत सत्यपाल ने एमएलबी कॉलेज से शुरू की ओर अब भोपाल विधानसभा की सदस्यता तक हासिल कर ली है। मगर रंग-ढंग बिल्कुल निराले हैं। ताज़ा मामला उनके उन संस्कारों से जुड़ा है जिसने उन्हें कलयुग का भरत बना दिया है। सर्वविदित है ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें खून की रिश्ते भी फीके पड़ गए थे पर सत्यपाल ने अपने बड़े भाई सतीश सिकरवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी बनाये जाने के लिए अपनी न सिर्फ उम्मीदवारी का बलिदान दिया बल्कि जी-जान से सतीश की दावेदारी को मजबूती देने के लिए लगे भी रहे। शुक्रवार को जैसे ही बीजेपी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की तो उसमें अपने बड़े भाई सतीश सिकरवार का नाम देख झूम उठे। एक बार फिर से नीटू नेताजी सोशल मीडिया और गली-मोहल्लों में अपने इस कारनामे को लेकर चर्चा में है जो सूची जारी होने से पहले प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सुर्खियां बने थे।