चेम्बर को दिया कलेक्टर ने आश्वासन, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगी कार्यवाई, आवश्यक दस्तावेज दिखाने पर नहीं होगी नगदी जब्त

ग्वालियर। नगदी साथ मे लेकर चलने वाले व्यपारियो ओर उधोगपतियों के साथ जप्ती आदि की शिकायतों के उपरांत चेम्बर द्वारा इसके उचित निराकरण के लिए चलाए गए अभियान को उस समय सफलता मिली, जब जिलाधीश ने उनकी मांग पर चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया। कलेक्टर अशोक वर्मा से कलेक्ट्रेट कार्यालय पर बुधवार को चेम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल मिलने पहुचा। चेम्बर ने कलेक्टर को पूरी समस्या विस्तार से बातई की इस निर्देश की आड़ में गली मोहल्लों में पुलिस स्कूटर की डिग्गी ओर कारो को खुलवाकर चेकिंग कर रही है जिससे आमजन में भय का माहौल उतपन्न हो रहा है, जिसका व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जबकि अभी किसी भी पार्टी के उम्मीदवार भी घोषित नही हुए है । डॉ अग्रवाल ने कहा कि अभी पैसा बाटने जैसी स्तिथि नही हो सकती। क्योंकि अगर कही कोई पैसा बांटेगा भी तो वह चुनाव के दो चार दिन पहले बांटेगा, ऐसे में अभी से यह कार्यवाही समझ से परे है। इस पर विराम लगना चाहिए। चेम्बर की पूरी बात सुनने के बाद जिलाधीश ने कहा कि पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट होने पर ही जप्ती की जा सकती है। वही, अगर मौके पर नगदी के प्रमाण दिए जाएंगे कि यह राशि वास्तव में व्यापारिक गतिविधियों के लिए है तो जप्ती नही की जाएगी। इसके साथ ही अगर किसी की जप्ती हो जाती है तो वह तुरंत रिटर्निंग आफिसर से संपर्क करे और वह रिटर्निंग आफिसर अवकाश के दिन होने पर भी सुनवाई करेंगे। यदि इसमें भी किसी भी तरह की शिकायत मिलती है तो सम्बंधित व्यक्ति ADM से या सीधे मुझसे भी संपर्क कर सकता है।