मंत्रालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ
भोपाल। मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री प्रभांशु कमल, प्रमुख सचिव गृह श्री मलय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि है। यह दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।