विधानसभा निर्वाचन-2018 : घाटीगाँव क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में चला मतदाता जागरूकता अभियान
ग्वालियर। हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना हम सभी अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। यह शपथ लेते जनपद पंचायत घाटीगाँव की ग्राम पंचायत घाटीगाँव, पार, आरोन, सिगौरा, महाराजपुरा, बरई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर महिलाओं ने रंगोली भी सजाई। रैली में ग्रामीणों सहित महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
अपर कलेक्टर विकास एवं नोडल अधिकारी स्वीप प्लान शिवम वर्मा ने मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बन्हेरी में वीवीपैट एवं ईवीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को मतदान करने की प्रक्रिया बताई गई।