खेड़ापति हनुमान मंदिर पर शरद उत्सव 30 को
ग्वालियर। खेड़ापति हनुमान मंदिर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शरद उत्सव का आयोजन 30 अक्टूबर मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। शरद उत्सव प्रातः 6:00 बजे हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही खेड़ापति हनुमान मंदिर की आरती के साथ प्रारंभ होगा। इस दौरान अमृत रूपी खीर की प्रसादी सुबह से ही वितरित की जाएगी। खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत अनु महाराज ने बताया कि शरद पूर्णिमा के बाद आने वाले पहले मंगलवार के दिन हर साल शरद उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान भजन कीर्तन एवं आकर्षक साज सज्जा भी की जाती है। उन्होंने बताया कि बाबा के ईस अमृत रूपी खीर प्रसाद से लोगों के रोग दूर होते हैं। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से अनुरोध किया है कि खेड़ापति मंदिर प्रांगण में प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बाबा की प्रसादी ले कर पुण्य लाभ ले।