साधना सिंह ने भी रखा करवा चौथ का व्रत, सीएम शिवराज ने पानी पिलाकर खुलवाया

भोपाल/ग्वालियर। पतियों की दीर्घायू के लिए देशभर में महिलाओं द्वारा शनिवार को करवाचौथ का व्रत रखा गया है। भोपाल में भी इस पर्व का उत्साह महिलाओं में देखने को मिला। इस कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने भी व्रत रखा। श्रीमती साधना सिंह ने परम्परागत ढंग से पूजा-अर्चना की और शिवराज सिंह ने पानी पिलाकर साधना सिंह का व्रत खुलवाया।