तारिक अनवर की घर वापसी, राहुल गांधी की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता

नई दिल्ली/ ग्वालियर। आखिरकर अल्पसंख्यक नेता तारिक अनवर की घर वापसी हो गई है। माना जा रहा है तारिक की वापसी में कांग्रेस नेता व गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने अहम भूमिका निभाई है। शनिवार को तारिक अनवर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि 1999 में सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे को लेकर तारिक अनवर ने शरद पवार के साथ मिलकर एनसीपी बनाई थी। तारिक अनवर बिहार में कटिहार का प्रतिनिधित्त्व करते हैं और 5 बार सासंद रह चुके हैं।