सोफोस लैब्स की रिपोर्ट : गूगल प्लेस्टोर पर 7 बैंकों के फर्जी एप्प
नई दिल्ली/ग्वालियर। गूगल प्लेस्टोर पर 7 बैंकों के फर्जी होने का दावा किया जा रहा है। दावा आईटी सिक्योरिटी फर्म सोफोस लैब्स ने एक रिपोर्ट में किया है। जिन बैंकों के फर्जी एप्प की बात कही जा रही है उनमें एसबीआई, आईसीआईसीआई, एक्सिस, इंडियन ओवरसीज , बैंक ऑफ बड़ोदा, यस और सिटी बैंक के एप्प फर्जी बताये जा रहे हैं। इनके जरिए हज़ारों बैंक ग्राहकों के एकाउंट और क्रेडिट कार्ड का डाटा चोरी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।