ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण अग्निकांड, दो लाख का सामान जलकर खाक
ग्वालियर। शहर के शिंदे की छावनी इलाके में छप्पर वाले पुल के पास एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया ।आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान के ऊपर बने मकान में रहने वाले लोग दहशत में आ गए ।घटना देर शाम रहीस ऑटो पार्ट्स की दुकान में घटित हुई। मदन पाल के मकान में नीचे रहीस ऑटो पार्ट्स की दुकान है ।जहां ऑयल के ड्रम भी रखे हुए थे ।ज्वलनशील ऑयल में आज अचानक कैसे भड़की इसका पता नहीं चल सका है लेकिन फायर बिग्रेड के अफसरों ने शार्ट सर्किट की संभावना से भी इनकार नहीं किया है। बेहद व्यस्त मार्ग पर स्थित रहीस ऑटो पार्ट्स की दुकान के बाहर आग लगने के दौरान खासा मजमा में जमा हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद तीन दमकल की गाड़ियों ने हाथ पर किसी तरह काबू पाया। आग के कारण पता चला है कि करीब दो लाख का दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल गया है। आग से मकान में भी क्षति पहुंची है ।मकान में रहने वाले लोग आग लगने के तुरंत बाद घर से निकल आए थे जिससे किसी तरह कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग वहां रखे ड्रामों में आग लग जाती तो आसपास घनी बस्ती में बड़ा नुकसान हो सकता था। उनका यह भी कहना है कि आग भडकाने का काफी मैटेरियल यहां दुकान में रखा हुआ था ।