आज़ाद हिंद सरकार की 75 वीं सालगिरह : पीएम बोले - हमारी सरकार ने लिए कठिन फैसले
नई दिल्ली। नेशनल पुलिस मेमोरियल, चाणक्यपुरी का उद्घाटन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले पहुंच चुके हैं। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा दिया है। लाल किले में आज (रविवार को) आजाद हिंद फौज (सरकार) की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने एक ऐसे भारत का वादा किया था जिसमें सब बराबर हों और सबकों बराबरी का मौका मिले। उन्होंने ऐसे खुशहाल देश की कल्पना की थी जो अपनी परंपराओं और हर क्षेत्र में विकाश की वजह से जाना जाए। उन्होंने बांटो और शासन करो की नीति को जड़ से उखाड़ने का वादा किया था। बावजूद इतने वर्षों बाद भी उनके ये सपने अधूरे हैं। हमने लाखों लोगों के बलिदान के बाद स्वराज हासिल किया है।