मार्च पास्ट के साथ हुआ ग्रीनवुड उदभव उत्सव शुभारंभ, परंपरागत परिधानों में प्रतिभागी निकले लोक नृत्य करते हुए, समापन होगा 24 अक्टूबर को
ग्वालियर | उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान एवं ग्रीनवुड स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव, ग्रीनवुड उदभव उत्सव का रविवार को जीवाजी क्लब में भव्य शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस के शुभारंभ अवसर पर भगवत सहाय सभागार से एक प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान प्रतिभागी हाथों में अपने अपने देश,प्रांत व् शहर की तख्तियां लेकर अपनी परंपरागत वेश-भूषा में लोक नृत्य करते चल रहे थे। इस मार्च पास्ट की अगुवाई संस्थान ने अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे कर रहे थे। थीम रोड कटोरा ताल होते हुए यह मार्च पास्ट शुभारंभ स्थल जीवाजी क्लब पहुंचा। यहां उज्बेकिस्तान के राजदूत फरोह अरजीव एवं भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक यू दिनेश शानभाग ने संयुक्त रूप से ग्रीनवुड उदभव उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजू कुकरेजा और सचिव डॉ. नीरज कौल विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। यहां बता दें की 24 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस नृत्य महोत्सव में 29 टीमों के 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जो विभिन्न कैटेगरी में अपनी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। इस नृत्य महोत्सव का समापन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजे एबीवी ट्रिपल आईटीएम के ओपन एयर थियेटर में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की चेयरपर्सन किरण भदौरिया उपस्थित रहेंगी।