शहीद स्मारक पर कार्यक्रम, परेड ने शस्त्र झुकाकर किया शहीदों को नमन
ग्वालियर। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों को रविवार को शहीद दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर 14 बटालियन के एसएएफ मैदान स्थित शहीद स्मारक पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान में परेड ने अपने शस्त्र झुकाकर उन्हें अपनी श्र्द्धांजलि दी। इस मौके पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के आला अफसरों सहित कर्मचारियों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके अदम्य साहस को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।