साईं बाबा की निकली भव्य पालकी यात्रा, चल समारोह में शामिल झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

ग्वालियर। साईंबाबा के पुण्यतिथि उत्सव पर महानगर में पालकी यात्रा निकाली गई। इस पालकी यात्रा में शामिल झांकियां लोगो के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में साईं बाबा भक्तो ने पालकी यात्रा में शिरकत की। शनिवार शाम आपागंज स्थित कैला देवी सिद्ध पीठ से साईं बाबा की आरती के साथ पालकी यात्रा आरंभ हुई। इस मौके पर बाबा के भक्त अपने कंधों पर बाबा की पालकी लेकर चल रहे थे। पालकी यात्रा में शामिल झांकियां लोगों में आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें भगवान शिव, नन्दी, माता, हनुमान जी और भक्त प्रह्लाद की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इस पालकी यात्रा भजन मंडली साईं भजनों का गायन करते हुए चल रही थी। साईं बाबा पालकी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई साईं बाबा मंदिर पहुची, जहां महाआरती की गई। पालकी यात्रा के दौरान साईं भक्तों ने जगह जगह पालकी यात्रा का भव्य स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी तादात में साईं भक्तो ने पालकी यात्रा के चल समारोह में हिस्सा लिया।