विधान सभा आम निर्वाचन-2018 : जिले में 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक

ग्वालियर । जिले के कुल 14 लाख 85 हजार 688 मतदाताओं में सर्वाधिक संख्या युवा मतदाताओं की है। जिले में 18 से 19 वर्ष के 39 हजार 176 मतदाता हैं, जो पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में 20 से 29 वर्ष के 3 लाख 85 हजार 357 मतदाता हैं। इसी प्रकार 30 से 39 वर्ष के 3 लाख 52 हजार 687 और 40 से 49 वर्ष के 3 लाख 25 हजार 358 मतदाता हैं। 50 से 59 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 849 हैं। वहीं 60 से 69 वर्ष आयु के एक लाख 12 हजार 81 है और 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 50 हजार 219 है। जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या 17 हजार 961 है।