बंगाली समाज ने दी माता को विदाई, धूमधाम से निकाला चल समारोह
ग्वालियर। मानस भवन में शुक्रवार को सम्पन्न हुए माता महोत्सव में माता की विदाई से पहले सिंदूर की होली खेली गई। इस अवसर पर उपस्थित बंगाली समाज की महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और अपने सुहाग की दीर्घ आयु के लिए मां से कामना की। बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन बंगाली समाज के लोग शाम को माता की प्रतिमा का विसर्जन करने एक चल समारोह के रूप में बैंड बाजे के साथ निकले। इस दौरान समारोह में शामिल भक्त नृत्य करते चल रहे थे। चल समारोह का बंगाली समाज ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और माता को विदाई दी।