अमृतसर में दर्दनाक रेल हादसा, 70 से ज्यादा की मौत, मृतको की संख्या बढ़ने की आशंका

पंजाब। अमृतसर में भीषण रेल दुर्घटना 70 लोगो की मौत हो गई है।बताया गया है ये हादसा तब हुआ जब रावण का पुतला जल रहा था। हादसा पठानकोट से अमृतसर की तरफ आ रही ट्रेन से हुआ है। इसमें मरने वालो की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा चौड़ा बाजार के समीप हुआ है। यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन पटरी के पास रावण का पुतला जलाया जा रहा था जिसे देखने के लिए लोग ट्रैक के पास खड़े थे। इसी बीच ट्रेन लोगों की भीड़ को चीरती हुई निकल गई। खास बात यह है इस अवसर पर मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू की पत्नी नवजोत कौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थीं। हादसे के तुरंत बाद भीड़ का आक्रोश बढ़ता देख नवजोत कौर कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गईं। बताया जा रहा है रावण दहन के दौरान धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि लोग ट्रैन की आवाज ही नहीं सुन पाए ट्रैन उन्हें रौंदती हुई निकल गई। चश्मदीद दावा कर रहे हैं इस हादसे में 200 लोगो के मरने की आशंका है। लेकिन 70 लोगो की मौत की पुष्टि हो गई है।