ग्वालियर : प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू रजक कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की विचारधारा से प्रेरित होकर लिया निर्णय
ग्वालियर। शहर के वार्ड 14 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू रजक आज कांग्रेस पार्टी की रीति नीति को अपनाते हुए राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की विचारधारा से प्रेरित होकर प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरिया, पार्षद विनोद यादव (माठू) एवं कांग्रेस जिला महामंत्री सुरेश कुमार प्रजापति की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस परिवार में सम्मिलित हुए। उक्ताशय की जानकारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस नोट जारी करके दी।