ताज़ा ख़बर ग्वालियर : डॉ. हरिसिंह यादव बने मप्र पुलिस सेवा निवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ के संयोजक, अशोक भदौरिया कार्यकारी संयोजक   |  ग्वालियर : स्कूली छात्रों ने किया रामदास घाटी पार्क में पौधरोपण   |  ग्वालियर : प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू रजक कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की विचारधारा से प्रेरित होकर लिया निर्णय   |  जीवन मे हमेशा याद रखे नाम, नमक और निशान का मंत्र - कर्नल अमन सिंह   |  ग्वालियर : स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न   |  हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगामय हुआ शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा, वंदे मातरम् व देशभक्ति के नारों का जयघोष करते हुए निकली तिरंगा यात्रा   |  ग्वालियर : गोल पहाड़िया-तिघरा रोड का मंत्री श्री कुशवाह ने लिया जायजा, सड़क धंसने वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा एवं सुधार कार्य कराने के दिए निर्देश   |  साइबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें -ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर   |  ग्वालियर : सावन की रिमझिम में सुरों ने रचा संगीत का मनोहारी संसार, रागायन में ध्रुपद, बेला और खयाल की त्रिवेणी ने श्रोताओं को किया रससिक्त   |  ग्वालियर : छात्र नेता हरी सिंह -दर्शन सिंह के शहीद दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस और आयोजित की श्रद्धांजलि सभा   |  

बॉलीवुड के मशहूर गायक, संगीतकार एवं अभिनेता पीयूष मिश्रा करेंगे ‘सफलता के साक्षी’ पुस्तक का विमोचन

ग्वालियर। ग्वालियर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले एक विशेष आयोजन के अंतर्गत वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडेय की प्रेरणादायी पुस्तक ‘सफलता के साक्षी’ का भव्य विमोचन समारोह सोमवार, 13 जुलाई 2026 को सायं 5:00 बजे शीतला सहाय सभागार, कैंसर हॉस्पिटल (कैंसर पहाड़ी, मांढरे की माता के समीप), ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा।
इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि ग्वालियर की माटी से जुड़े बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध गायक, संगीतकार एवं अभिनेता पीयूष मिश्रा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पूर्व संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ बी आर श्रीवास्तव मौजूद रहेंगे।
डॉ. केशव पांडेय ने बताया कि ‘सफलता के साक्षी’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि संघर्ष, संवेदना और सामाजिक सहयोग की जीवंत गाथाओं का दस्तावेज है। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े 137 ऐसे व्यक्तियों के प्रेरक जीवन प्रसंग संकलित किए गए हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों, अभावों और कठिन संघर्षों के बीच समाज के सहयोग से अपने जीवन को नई दिशा दी तथा सफलता का नया अध्याय लिखा।
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक इस बात का सशक्त प्रमाण है कि यदि समाज साथ खड़ा हो तो हार को भी जीत में बदला जा सकता है। पुस्तक की प्रत्येक कहानी पाठकों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देती है।
आयोजकों ने संगीत, साहित्य, कला और संस्कृति की समृद्ध नगरी ग्वालियर के नागरिकों से इस ऐतिहासिक साहित्यिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रेरणा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस विशेष अवसर के साक्षी बनने की विनम्र अपील की है।



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33