ताज़ा ख़बर ग्वालियर : डॉ. हरिसिंह यादव बने मप्र पुलिस सेवा निवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ के संयोजक, अशोक भदौरिया कार्यकारी संयोजक   |  ग्वालियर : स्कूली छात्रों ने किया रामदास घाटी पार्क में पौधरोपण   |  ग्वालियर : प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू रजक कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की विचारधारा से प्रेरित होकर लिया निर्णय   |  जीवन मे हमेशा याद रखे नाम, नमक और निशान का मंत्र - कर्नल अमन सिंह   |  ग्वालियर : स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न   |  हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगामय हुआ शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा, वंदे मातरम् व देशभक्ति के नारों का जयघोष करते हुए निकली तिरंगा यात्रा   |  ग्वालियर : गोल पहाड़िया-तिघरा रोड का मंत्री श्री कुशवाह ने लिया जायजा, सड़क धंसने वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा एवं सुधार कार्य कराने के दिए निर्देश   |  साइबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें -ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर   |  ग्वालियर : सावन की रिमझिम में सुरों ने रचा संगीत का मनोहारी संसार, रागायन में ध्रुपद, बेला और खयाल की त्रिवेणी ने श्रोताओं को किया रससिक्त   |  ग्वालियर : छात्र नेता हरी सिंह -दर्शन सिंह के शहीद दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस और आयोजित की श्रद्धांजलि सभा   |  

तेज रफ्तार कार ने मारी ऑटो और ई रिक्शा को टक्कर, ऑटो चालक सहित 5 लोग हुए घायल

ग्वालियर। शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में राम मंदिर के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। जहां लापरवाही से दौड़ रही एक अनियंत्रित कार ने पहले ई-रिक्शा और फिर ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर लगने के साथ ही सड़क पर ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार 18 मई को बावन पायेगा निवासी अनिकेत सविता कुछ लोगों के साथ ई रिक्शा में सवार होकर घर आ रहे थे। इसी दौरान राम मंदिर के पास ई रिक्शा की बैटरी डाउन हो गई और ई रिक्शा रुक गया। सभी ई रिक्शा उतरकर एक ऑटो किया और अपने अपने घर जाने के लिए जब ऑटो में सवार हो रहे थे, तभी गस्त के ताजिया रोड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार सफेद कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और ऑटो में सवार चालक सहित 5 लोग घायल हो गए। घटना के दौरान चालक ने कार भगाने की कोशिश में ई रिक्शा को भी टक्कर मारी और मौके से भाग निकला। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना अनिकेत सविता ने पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और अनिकेत की फरियाद पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। सोर्स, बाइट - जयराज कुबेर ASP ग्वालियर


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33